Current Date

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

|
Published on: 2 March 2026, 9:31 am IST
Subscribe
ads

चन्दौली—मुगलसराय और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल (UP67Q7557) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की रात मवई कला निवासी राम प्रसाद यादव की तहरीर पर मु0अ0सं0-96/2026 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने सोनू यादव, राजकुमार यादव उर्फ गोलू समेत अन्य दो पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार BHU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि 2 मार्च को सुबह 4:21 बजे सहजौर-भीखपुर रौना रोड अंडरपास के पास से सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ़ चुन्नू (44) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चाय-पान की दुकान पर कहासुनी के बाद आवेश में आकर अपने ट्यूबेल से असलहा लाकर कई राउंड फायरिंग करने की बात स्वीकार की। बताया कि घटना के बाद वह बिहार भाग गये थे और परिवार से मिलने लौटते समय पुलिस ने दबोच लिया. इस घटना कांड के बाद अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर मुगलसराय थाने की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया था. सूर्य प्रताश सिंह की गिरफ्तारी में टीम ने मोबाइल सर्विलांस की खास मदद ली। जिसले उसका लोकेशन ट्रेस‌ कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!