Current Date

आजमगढ़ में गरजी वाराणसी एसटीएफ की गोलियां, मारा गया 50 हजार का इनामी वाकिफ- 44 मुकदमों में था वांछित, जाने कब हुई मुठभेड़

|
Published on: 7 November 2025, 4:24 am IST
Subscribe
ads

आजमगढ़/वाराणसी: यूपी एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस (STF and Azamgarh Police) की संयुक्त टीम ने रौनापार थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश वाकिफ को मार गिराया. वाकिफ पर हत्या, लूट, गौ-तस्करी, चोरी और अवैध हथियार रखने सहित 44 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. यह मुठभेड़ गुरुवार देर रात हुआ. एसटीएफ वाराणसी इकाई को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ के रौनापार इलाके में वांछित बदमाश वाकिफ अपने साथियों के साथ किसी वारदात की तैयारी में है. इस पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की. पुलिस को देखकर वाकिफ ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वाकिफ घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसटीएफ के अनुसार, वाकिफ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, जौनपुर और संत कबीर नगर में सक्रिय था. वह गौ-तस्करी और लूट की कई घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है. उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है. मुठभेड़ में शामिल टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है. शुक्रवार दोपहर तक वाराणसी एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस (STF and Azamgarh Police) वाकिफ के आपराधिक नेटवर्क और उसके साथियों के ठिकानों की छानबीन में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!