Current Date

गाजीपुर के गहमर इलाके में गंगा स्नान के दौरान बालिका समेत दो डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तालाश जारी

|
Published on: 26 October 2025, 3:34 pm IST
Subscribe
ads

गहमर थाना क्षेत्र के नरायण घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी और किशोर गंगा में डूब गए. डूबे किशोर की पहचान रोहन राजभर (11) और किशोरी गायत्री राजभर (12) के रूप में हुआ है. रविवार दोपहर को गंगा में स्नान करते समय डूब गए। गोताखोरों ने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद रोहन का शव बरामद किया, जबकि गायत्री का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. एक ही गांव के दो बच्चों की गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया.

जानकारी के अनुसार रोहन और गायत्री रोज की भांति आज भी गंगा स्नान करने गए थे. रोहन को तैरने आता था वही गायत्री को तैरने नहीं आता था. गायत्री को डूबते देख़ रोहन बचाने के लिए आगे बढ़ा तो डूबतती गायत्री ने रोहन का बांह पकड़ ली दोनों गहरे पानी में समा गए. घाट पर मौजूद लोगों की शोर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए. सूचना पर एसडीएम संजय यादव और गहमर के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की खोजबीन शुरु करा दी. काफी मशक्कत के बाद रोहन का शव बरामद किया गया. गायत्री का शव अभी नहीं मिल सका. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडे ने बताया एनडीआरएफ को सूचना दी गई है अंधेरा होने के कारण खोजबीन की रोक दिया गया है. कल सुबह से तलाश की जाएगी. इस घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल है.

अगला लेख

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!
error: Content is protected !!