Current Date

झाड़ियों में मिला टोटो चालक का शव: दो दिन से लापता था राहुल, संदिग्ध मौत से फैली सनसनी

|
Published on: 25 October 2025, 6:53 pm IST
Subscribe
ads

अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड नंबर 5 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शनिवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान 26 वर्षीय राहुल पुत्र रमेश के रूप में हुई, जो टोटो चलाकर परिवार का पेट पालता था. दो दिन पहले वह ईख (गन्ना) लेने नारायणपुर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया. शनिवार सुबह उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला. क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. झाड़ियों में संघर्ष के निशान, मिट्टी में खून के छींटे और टोटो के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल की हत्या कर शव यहां फेंका गया है. उनका कहना है कि वह मुगलसराय से सवारियों को लेकर गया था, संभवतः उन्हीं लोगों ने लूटपाट के दौरान उसकी हत्या की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा.

गांव में राहुल की मौत को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही अलीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. अब हत्या की आशंका गहराने के बाद पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!