Current Date

मंगल ज्योति लॉन में शाद‍ी समारोह में चोरी, लाखों रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद हुई वारदात- जाने क्या है पुलिस का कहना

|
Published on: 10 November 2025, 6:57 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: विवाह समारोह के दौरान सोमवार कि देर रात मंगल ज्योति लॉन (नई बस्ती मुगलसराय) में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई. बताया जा रहा है कि शादी के जयमाला कार्यक्रम के दौरान मौका पाकर एक अज्ञात चोर लाखों रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम और चंधासी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए.

जानकारी के मुताबिक, लॉन में पटना से आई बारात के साथ वर पक्ष के पवन की शादी काजल नामक युवती से हो रही थी. समारोह के बीच जयमाला कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया जब परिजनों को पता चला कि नेवता (शगुन) का लाखों रुपये से भरा बैग गायब है. आनन-फानन में लॉन के भीतर व बाहर तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है.

लान में लगे सीसीटीवी देखते लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाह स्थल पर पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव था. कई इलेक्ट्रिक लाइनें बिना मानक के लटकी हुई थीं और लॉन में भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी. लोगों ने ऐसी अव्यवस्थित शादी स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!