Current Date

चंदौली के अलीनगर में लापता मासूम का शव भूसे के ढेर में मिला, गांव में मचा कोहराम, दादी के साथ घर लौटते वक्त हुई थी लापता

|
Published on: 28 October 2025, 4:43 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव से मंगलवार सुबह एक ऐसी खबर आई जिससे इनसानियत शर्मसार हो गई. 6 वर्षी मासूम के साथ रेप के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर शव को भूंसे के ढेर में छुपा दिया. इधर सोमवार शाम से गायब हुई बच्ची के परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थें, लेकिन जब उसकी लाश उन्हें मिली तो मानों उनके ऊपर आसमान फट गया हो. घटना की सूचना पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के पीतांबरपुर गांव में सोमवार की रात से लापता छह वर्षीय मासूम बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के ही एक घर के भूसे के ढेर से बरामद हुआ है. घटना की जानकारी पर एडिशनल एसपी चंदौली, क्षेत्राधिकारी और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. एसपी ने बताया कुछ संदिग्धो को हिरासत में लिया गया है. मृतका की पहचान गांव निवासी एक‌किसान की बेटी के रूप में हुई है.

दादी के साथ निकली थी घर से, नहीं लौटी वापस

परिजनों के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे बच्ची अपनी दादी के साथ चाचा के घर से अपने दूसरे मकान की ओर लौट रही थी. रास्ते में दादी किसी परिचित से बातचीत में रुक गईं, उसी दौरान मासूम वहां से आगे चली गई और फिर घर नहीं पहुंची. रातभर परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मंगलवार सुबह गांव के ही पड़ोसी जगदीश बिंद के घर में भूसे के ढेर में ग्रामीणों ने देखा तो बच्ची का शव बरामद हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है. एसपी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा. वहीं, गांव में इस हृदयविदारक घटना से मातम पसरा हुआ है और लोग बच्ची के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या करने की चर्चा

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन गांव में चर्चा है कि बच्चों के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या की गई है। इस घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे ने मासूम बच्ची की लाश को भूंसे के ढेर में छुपा दिया था। मंगलवार सुबह 10 बजे तक अलीनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही थी.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!