Current Date

चंदौली में हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि सीमांकन कराने पहुंची राजस्व-पुलिस टीम पर पथराव: तीन महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी घायल, कबीरपुर में सीमांकन के दौरान हुआ भारी बवाल, नौ नामजद पर मुकदमा दर्ज: महिला के घायल होने से बढ़ा तनाव

|
Published on: 27 June 2026, 5:58 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि का सीमांकन कराने पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर एक पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव में तीन महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, कबीरपुर निवासी मनतारा देवी और पप्पू सोनकर पक्ष के बीच भूमिधरी भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन कर सीमा-चिह्न स्थापित किए थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से राजस्व विभाग को चार सप्ताह के भीतर दोबारा सीमांकन कराने का निर्देश मिला। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व विभाग और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम सीमांकन कराने गांव पहुंची। सीमांकन की कार्रवाई शुरू होते ही विरोध कर रहे लोगों ने टीम पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव में महिला आरक्षी दिव्या कनौजिया, अंशिका यादव, रिंशु सिंह तथा कांस्टेबल सुनील गुप्ता घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान एक महिला भी घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के सिर से खून बहने लगा और उसने आक्रोश में अपने हाथ का खून तहसीलदार के कपड़ों पर लगा दिया। इस घटना से मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए तथा तनाव और बढ़ गया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि टीम हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने गई थी, लेकिन सीमांकन का विरोध करते हुए हमला किया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में नौ नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मारपीट का वीडियो वायरल —
अगला लेख

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम
error: Content is protected !!