Current Date

तुलसी पूजन के दौरान छत से फिसलीं शिक्षामित्र, मौत से परिवार में कोहराम

|
Published on: 7 November 2025, 10:17 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के महुरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। प्राथमिक विद्यालय बरहन में कार्यरत शिक्षामित्र मंजू देवी 43 वर्ष रोज की तरह सुबह पूजा करने छत पर गईं, लेकिन इस बार वह लौटकर वापस नहीं आईं। तुलसी पूजा के दौरान उनका पैर फिसला और वे नीचे गिर पड़ीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हर दिन की तरह मंजू देवी सुबह करीब 7 बजे अपने घर की छत पर तुलसी पूजन और सूर्य को अर्घ्य देने गई थीं। पूजा के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे जा गिरीं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति दिनेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी प्रतिदिन पूजा करती थीं और आज भी उसी क्रम में छत पर गई थीं, लेकिन यह दिन उनके जीवन का अंतिम दिन बन गया। शिक्षामित्र मंजू देवी की असमय मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। विद्यालय के सहकर्मियों और ग्रामीणों ने कहा कि वह मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ थीं। हर किसी की आंखें नम हैं। परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!