Current Date

मुगलसराय में ‘हत्या’ की सूचना से हलचल में आई पुलिस, जांच में पता चला सड़क हादसे में हुई है मौत

|
Published on: 14 November 2025, 6:02 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक वृद्ध की मौत ने पुलिस को घंटों उलझाए रखा. घरवालों ने हत्या की आशंका जताकर डायल-112 को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला सड़क दुर्घटना में हुई मौत का निकला. दरअसल, बलदेव नगर निवासी निरहू गुरुवार शाम अपने समधी रामा के साथ विसौरी गए थें. लौटते समय करीब आठ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में निरहू गंभीर रूप से घायल हो गए. समधी रामा उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के कबीरचौराहा स्थित मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार शाम निरहू की मौत हो गई. इधर, मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को हत्या की सूचना दे दी. सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में पूरा मामला सड़क दुर्घटना का पाया गया. इस मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बताया मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!