Current Date

नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने खड़ी कार में मारी टक्कर, कार का पिछला शीशा टूटा, बाल-बाल बचे कार सवार दंपत्ति

|
Published on: 11 November 2025, 9:21 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भूपौली वाहन स्टैंड राम मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका कूड़े की गाड़ी एक सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार का अगला व पिछला शीशा चकनाचूर हो गया. गनीमत रहा कि कार सवार दंपति को चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए. दुर्घटना के बाद नगर पालिका वाहन चालक मौके से भागना चाहा तो लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया. एक घंटे तक रोड पर पंचायत चलती रही. लोगों का आरोप है कि चालक नशे में धुत था.

जानकारी के अनुसार गोधना गांव के रहने वाले राम प्यारे यादव अपने परिवार के साथ कार से भोगवार गांव जा रहे थे.भूपौली स्टैंड राम मंदिर के पास सड़क सकरी होने के कारण कार को सड़क किनारे खड़ी कर दिए थे. उधऱ से आ रही नगर पालिका कूड़े की गाड़ी अचानक सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी. जिससे कार सवार दंपति बाल-बाल बच गए लेकिन उनके कार का अगला और पिछला शीशा टूट गया. चालक को लोगों ने पकड़ कर लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत था. पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!