Current Date

छठ का व्रत रखे इंतजार करती रही मां, अज्ञात वाहन से कुचलकर बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

|
Published on: 25 October 2025, 6:21 pm IST
Subscribe
ads

अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. घटना शनिवार की शाम करीब साढ़े सात की बताई जा रही. मृतक बाइक सवार रामनगर से चकरियां अपने गांव जा रहा था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई. युवक की मौत की सूचना लगते ही थाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतक गुजरात एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. सुशील दो भाइयों में सबसे बड़े थे और दीपावली पर छुट्टी लेकर वह घर आए थे. सुशील की मौत पर मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे दो बेटी,एक डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए. मां छठ का व्रत करने के लिए मायके गई थी.

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि बसंतु की मड़ई स्थित एक निजी अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया. युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरियां गांव निवासी सुशील सिंह (33) के रूप में हुईं. मृतक रामनगर से अपने घर जा रहा था. शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है. अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी के माध्यम से तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर
error: Content is protected !!