Current Date

चकिया में विवाहिता ने की सुसाइड, घर में फंदे से लटकता मिला शव, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप

|
Published on: 25 October 2025, 9:27 am IST
Subscribe
ads

चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. ससुरालवालों के अनुसार, विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक विवाहिता की पहचान भीखमपुर गांव निवासी पूजा मौर्य (30) पत्नी अजय मौर्य के रूप में हुई है. अजय की शादी 4 वर्ष पूर्व बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी पूजा मौर्य से हुआ था.

जांच में जुटी चकिया कोतवाली पुलिस-

परिजनों के मुताबिक, आज दोपहर करीब 12 बजे पूजा मौर्य ने बंद कमरे के अंदर फांसी लगा ली. जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया.अंदर विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, पूजा की शादी चार वर्ष पूर्व अजय के साथ हुई थी और उनका दो वर्ष का एक बच्चा भी हैं. परिजनों ने बताया कि दिवाली के बाद सब कुछ सामान था. छठ पूजा की तैयारी चल रही थी. अजय जीवनाथपुर एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं. परिवार में सब सामान्य था. घटना की सूचना मिलने पर चकिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. तहरीर लेकर जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!