Current Date

सड़क दुर्घटना में घायल करन हार गया जिंदगी की जंग, और मौके पर खड़े लोगों व पुलिसकर्मियों की मर गई इंसानियत…खबर पढ़कर आप भी तमाशबीनों को कोसने पर हो जायेंगे मजबूर

|
Published on: 6 November 2025, 5:41 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे ने न सिर्फ एक घर का चिराग बुझा दिया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि लोगों और तंत्र की इंसानियत अब कितनी खोखली हो चुकी है. सड़क किनारे खून से लथपथ 20 वर्षीय करन यादव जिंदगी और मौत से जूझता रहा, लेकिन मदद करने के बजाय लोग बस तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. वाराणसी से घर लौटते वक्त एफसीआई गोदाम के पास हुई दुर्घटना के बाद करन आधे घंटे तक तड़पता रहा. किसी ने आगे बढ़कर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. आखिरकार आशीष चौहान नाम के युवक ने डायल 112 पर फोन किया तो पीआरवी कर्मी पहुंचे, लेकिन उनके पास सरकारी वाहन होने के बावजूद उन्होंने घायल को अस्पताल ले जाने की जगह सड़क पर खड़े होकर प्राइवेट गाड़ियों को रुकवाने की कोशिश की. अंत में टोटो से करन को राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय भेजा गया. वहां भी लापरवाही का सिलसिला जारी रहा. अस्पतालकर्मियों ने स्ट्रेचर तक नहीं दिया और घायल को भीतर ले जाने से मना कर दिया. जब तक आशीष ने जिद कर यातायात पुलिस कर्मियों से मदद ली, तब तक करन की सांसें थम चुकी थीं. करन यादव, मारुति नगर निवासी संजय यादव का इकलौता बेटा था। पिता की आंखों के सामने अब सिर्फ एक सवाल रह गया है — “क्या किसी की जान इतनी सस्ती हो गई है कि सड़क पर तड़पता इंसान भी किसी का दिल नहीं पिघला सकता?”
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. चंदौली एसपी आदित्य लांघे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन सवाल अभी भी हवा में गूंज रहा है — अगर उस वक्त किसी ने मदद की होती, तो क्या करन आज ज़िंदा होता?
यदि मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मी सरकारी वाहन से समय रहते करन को अस्पताल पहुंचा देते तो क्या अपने मां बाप का एकलौता चिराग करन की जान बच‌ सकती थी? शायद हां, लेकिन दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और वहां खड़े लोगों की इनसानियत करन की मौत‌ से पहले ही मर चुकी थी…..

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!