Current Date

Chandauli Update : मुग़लसराय में बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, प्रॉपर्टी विवाद में गोली मारने जाने की आशंका

|
Published on: 18 November 2025, 7:09 pm IST
Subscribe

चंदौली: जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर मंगलवार रात मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारने की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए पापुलर मेडिकल के संचालक रोहिताश पाल (48) उर्फ रोही ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वारदात के बाद मुगलसराय में तनाव बढ़ गया है और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। रोहिताश पाल रोज की तरह दुकान पर बैठे थे, तभी एक बदमाश वहां पहुंचा और नजदीक से उन्हें गोली मार दी. गोली सीधे सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. हमलावर वारदात के बाद पैदल ही धर्मशाला की ओर भाग निकला. गोलियों की आवाज और अफरा-तफरी से आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घायल रोहिताश को पहले पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा के लिए रेफर कर दिया गया. लगातार प्रयासों के बावजूद देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस भी घटनास्थल व अस्पताल में सक्रिय हो गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में वारदात को किसी एक बदमाश द्वारा अंजाम देना सामने आया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है. पुलिस ने संदिग्ध रास्तों पर नाकाबंदी कर दी है और बदमाश की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है. एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इलाके में रात से ही भारी पुलिस बल तैनात है. व्यापारी संगठनों ने भी इस घटना पर रोष जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस प्रत्येक एंगल से मामले की जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात
error: Content is protected !!