Current Date

चंदौली के सैयदराजा में झपकी आने पर डिवाइडर पर चढ़ी ट्रक: पीछे से आ रही ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, घंटों फसा रहा चालक

|
Published on: 22 April 2026, 5:03 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे जेठमलपुर पुल के पास चालक को नींद आने से ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई. पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक में धक्का मार दिया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक घंटो तक स्टेरिंग में फंसा रहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब घंटे मशक्कत के बाद स्टेरिंग में फंसे चालक को किसी तरीके बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटा दिया.

जानकारी के अनुसार पंजाब लुधियाना के रहने वाले कोहल सिंह ट्रेलर चालक है. वह कोलकाता से माल लादकर पंजाब जा रहे थे. मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे टेलर के आगे चल रही ट्रक संख्या JH 10 BD 1013 चालक को अचानक झपकी आ गई. इससे ट्रक अनियंत्रित होकर जेठमलपुर गांव के पास हाईवे स्थित डिवाइडर से चढ़ गया. पीछे से आ रही टेलर संख्या HR 58 C 6933 ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी पर पहुंचे NHI कर्मी और पुलिस ने टेलर चालक को घंटो मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला. बाद में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटा दिया. हादसे में चालक हल्की चोट लगी है. सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि नींद आने से ट्रक अनियंत्रित हुआ था. ट्रेलर चालक को चोट आई है जिसे अस्पताल में उपचार कराया गया है वही ट्रक का चालक सुरक्षित है. ट्रक को हटा दिया गया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!