Current Date

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया यातायात नियमों का महत्व : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चकिया तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

|
Published on: 15 January 2026, 7:58 am IST
Subscribe

चंदौली—राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग, चंदौली द्वारा गुरुवार को मुगलसराय की चकिया तिराहे पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया और यातायात नियमों के पालन का मैसेज दिया गया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के नारे को जन-जन तक पहुँचाना था. नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव केवल नियमों के पालन से ही संभव है. नाटक के माध्यम से लोगों को यह भी समझाया गया कि 16 वर्ष से कम आयु में बाइक चलाना कानूनन अपराध है तथा अभिभावकों को चाहिए कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले अपने बच्चों को दोपहिया वाहन न दें.
नाटक में दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की गई. कलाकारों ने संदेश दिया कि यातायात नियमों का सम्मान करेंगे तो न दुर्घटना होगी, न परेशानी. कार्यक्रम में एआरटीओ सर्वेश गौतम सहित जितेंद्र सरोज, सौरभ एवं प्रतीक जोशी की सक्रिय सहभागिता रही. परिवहन विभाग, चंदौली द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम लोगों को सुरक्षित, जिम्मेदार और अनुशासित वाहन चालक बनने के लिए प्रेरित करता नजर आया.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!