Current Date

जुआ की शिकायत करने पर बना लिया बंधक, बेरहमी से पीटकर बनाया वीडियो, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत

|
Published on: 26 October 2025, 2:44 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी के रोहनियां में जुआ खेलने की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया. आरोप है कि खुद को एसओजी प्रभारी बताने वाले कुछ लोगों ने उसे फोन कर जुए की जानकारी देने के बहाने बुलाया, फिर अगवा कर बंधक बना लिया. लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की और पूरी घटना का वीडियो बनाकर पीड़ित को धमकी दी कि अगर शिकायत की तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे. यह मामला रोहनिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर ताल के पास चलने वाले जुए के फड़ से जुड़ा  बताया गया है. नारायनपुर अदलहाट, मिर्जापुर (Mirzapur) निवासी राजकुमार चौरसिया ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में फरीदपुर निवासी आकाश सिंह उर्फू मोनू समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा (Case) दर्ज कराया है. राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले वाराणसी (Varanasi) में चल रहे जुए के अड्डों की शिकायत की थी. इसी को लेकर बीते 14 सितंबर की शाम चार बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को एसओजी-2 (SOG-2) प्रभारी बताते हुए कहा कि जुए से संबंधित जानकारी चाहिए. राजकुमार ने बताया कि वह रात में नहीं आ सकते. अगले दिन सुबह जब राजकुमार अपने मित्र पंकज के साथ खुशीपुर बाइपास पर खड़े थे, तभी स्कॉर्पियो में सवार आकाश शर्मा उर्फ मोनू (Akash sharma Monu) उसका साथी हिमांशु सिंह, सुक्खू विश्वकर्मा, प्यारे पटेल समेत एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया. राजकुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में ले जाकर लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर पीटा और मारपीट का वीडियो बना लिया. इसके बाद धमकाया कि अगर दोबारा जुए की शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. आरोप है कि दोपहर में आरोपी उन्हें लेकर बीएलडब्ल्यू चौकी पहुंचे और पुलिस के सामने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है. पीड़ित से चौकी पर सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा गया. मारपीट और धमकी से आहत होकर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत कमिश्नरेट के अधिकारियों से की थी. वहीं रोहनिया पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!