Current Date

गंगा घाट हादसे में मृत दोनों किशोरो के शव का पुलिस की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार

|
Published on: 27 October 2025, 6:07 am IST
Subscribe
ads

रिपोर्ट -जय तिवारी

चंदौली: बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजई गांव में रविवार शाम हुए गंगा घाट हादसे में मृत दोनों किशोर का बलुआ पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. बेदी बनाने के दौरान गंगा नदी (Ganga River) में डूबे दोनों बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.

बता दें कि रविवार शाम गंगा घाट पर दो किशोर बेदी बनाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. देर रात पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह गंगा घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया.

इकलौते पुत्र की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.  छठ पूजा की तैयारियां शोक में बदल गईं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंगा घाट (Ganga Ghat) पर पुलिस की नियमित मौजूदगी समय से नहीं रहती है. जबकि पूजा और स्नान के समय भीड़ लगती है.

सिस्टम में सेटिंग से हमेशा चार्ज पर रहते हैं बलुआ थानाध्यक्ष, लाइन में पड़े आधा दर्जन निरीक्षकों को नहीं मिलता चार्ज

उधर, पुलिस व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बलुआ थाना प्रभारी अतुल प्रजापति लगातार चार्ज पर बने रहते हैं, जबकि आधा दर्जन अनुभवी इंस्पेक्टर लाइन में पड़े हैं. ऐसे में “सेटिंग सिस्टम” पर भी उंगलियां उठ रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानीय पुलिस सक्रिय रहती तो यह दो मासूम जिंदगियां शायद बच सकती थीं.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!