Current Date

पूर्वांचल में पहली बार गो तस्करी में महिला गिरफ्तार, चंदौली की सैयदराजा पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा: अनोखे तरीके से हो रही थी तस्करी जांच में सामने आया संगठित गिरोह

|
Published on: 11 April 2026, 10:31 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। जिले में सैयदराजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गो तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में पहली बार किसी महिला की गिरफ्तारी सामने आने से पूरे पूर्वांचल में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, तस्करी का तरीका बेहद अलग और चौंकाने वाला था। गिरोह पहले वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र से दलालों के जरिए मवेशियों की खरीद करता था। इसके बाद पिकअप वाहन से मवेशियों को बिहार बॉर्डर तक पहुंचाया जाता था। खास बात यह थी कि एक बार में केवल एक ही मवेशी को वाहन में लादा जाता था, ताकि किसी को शक न हो। तस्करी के दौरान पिकअप में चालक के बगल में महिला को बैठाया जाता था, जिससे पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन सामान्य प्रतीत हो और उसे रोका न जाए। पूछताछ में महिला ने पहले खुद को मायके मवेशी ले जाने की बात कही, लेकिन सख्ती से पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक मवेशी को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने पर महिला को एक हजार रुपये मिलते थे, जबकि पिकअप मालिक और चालक को करीब पांच हजार रुपये दिए जाते थे। सैयदराजा पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिला, चालक, एक मवेशी और पिकअप वाहन को कब्जे में लिया है। इसके साथ ही पिकअप मालिक और अन्य तस्करों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पूर्वांचल में फैला है नेटवर्क, जांच जारी —

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मवेशियों को वाराणसी के कलेक्ट्रेट फार्म क्षेत्र से लोड कर बिहार सीमा तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!