Current Date

बिजली बिल राहत योजनाः भूपौली विद्युत उपकेंद्र इलाके में चला जागरूकता अभियान, 100% ब्याज और 25% मूलधन माफी का लाभ उठाने की अपील

|
Published on: 29 November 2025, 12:48 pm IST
Subscribe

चंदौली: आगामी 1 दिसंबर से शुरू हो रही बिजली बिल राहत योजना एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत भूपौली विद्युत उपकेंद्र इलाके में शनिवार को एक बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया. विद्युत वितरण खंड सकलडीहा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित करना है, जिसमें उन्हें प्रथम चरण में 100% ब्याज माफी और मूलधन में 25% तक की छूट दी जा रही है.

उपभोक्ताओं को जागरुक करते विद्युत कर्मचारी

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे है. अवर अभियंता (जेई) इंद्रजीत सिंह के साथ नोडल अधिकारी रवि शंकर, विद्युत कर्मी राजेश कुमार यादव, लाइनमैन आलोक यादव, लाइनमैन दिलीप और गुलाब बकायेदारों के घर-घर जाकर उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं और लाभ से संबंधित पर्चियां भी वितरित कर रहे हैं.

इसके अतिरिक्त, विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं को फोन करके भी योजना का लाभ लेने और पंजीकरण कराने की अपील कर रहे हैं. अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव के ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से मिलकर उन्हें अपने गांव, समाज और मोहल्ले के विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है. पहली बार जब योजना के अंतर्गत पूर्ण ब्याज माफी के साथ-साथ बकाये के मूलधन में भी 25% की छूट दी जा रही है. दूसरे चरण में 100% ब्याज माफी और 20% की छूट दी जाएगी वहीं तीसरे फेज में 100% ब्याज माफी के साथ 15% मूलधन में की छूट दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे, उन्हें बिना किसी छूट के पूरा बकाया बिल जमा करना होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी में 50% तक के धनराशि जमा करने होंगे बाकी 50% में छूट मिलेगी.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!