Current Date

Chandauli News: चंदौली के मुग़लसराय में टोटो सवार महिला की सोने की चेन लेकर उचक्का फरार: दो दिन पहले अलीनगर क्षेत्र में भी आभूषण और नगदी से भरा बैग लेकर ऑटो चालक फरार हुआ था

|
Published on: 4 May 2026, 7:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह टोटो से स्कूल जा रही महिला के गले से सोने की चेन और लाकेट निकालकर कुछ महिला फरार हो गई. घटना में टोटो चालक के भी संलिप्त होने की आशंका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला ने चेन की कीमत लाखों रुपये बताई है.
जानकारी के मुताबिक, अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर -5 की रहने वाली अर्पना पाठक पत्नी दिनेश पाठक सोमवार की सुबह 9:30 बजे अलीनगर से टोटो पर सवार होकर दुल्हीपुर सनबीम स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के लिए जा रही थी. इसी बीच टोटो चालक चकिया तिराहे पर चार अन्य महिलाओं को भी बैठा लिया. टोटो सवार चारो महिलाएं अर्पना पाठक से बीच रास्ते में उलझ गई. जीटीआर ब्रिज के पास पहुंचते ही गले चेन और लाकेट निकाल ली. सोने का चेन गायब होने की जानकारी महिला को हुआ तो उसके होश उड़ गए. टोटो से उतरने के बाद महिला चिल्लाने लगी. टोटो सवार चारों महिलाओं को बैठकर फरार हो गया. पीड़ित महिला तत्काल चकिया तिराहा स्थित पुलिस पिकेट के पास पहुंची. पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी टोटो चालक व महिलाओं की तलाश में सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है.

अलीनगर क्षेत्र से दो दिन पहले ऑटो सवार महिला से नगदी और आभूषण से भरा बैग लेकर हुआ था फरार

अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को ऑटो चालक ने एक महिला का नोट और आभूषण से भरा बैग पार कर दिया. क्षेत्र के नक्षत्र लान से महिला ऑटो पर सवार हुईं थी. चालक ने आभूषण और नोटों से भरे बैग को सीट के पीछे रखवा दिया था. चंदौली पहुंचने के बाद महिला ऑटो से उतर गई. चालक तुरंत ऑटो स्टार्ट कर फरार हो गया. महिला को जब जानकारी हुई कि उसका बैग ऑटो में छूट गया तो उसके होश उड़ गए. तत्काल महिला ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दी. पुलिस महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश में जुटी गई है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!