Current Date

Chandauli News: सर्पदंश से शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; रात में मड़ई में सोते समय शरीर पर गिरा सांप

|
Published on: 2 October 2026, 7:01 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—धानापुर थाना क्षेत्र के सोनहुली गांव में गुरुवार की रात मड़ई में सो रहे एक शिक्षक की सर्पदंश से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान मनई राम (54) पुत्र स्वर्गीय अक्षयवर, निवासी सोनहुली थाना धानापुर के रूप में हुई है. बताया गया कि मनई राम रोज की तरह गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बनी मड़ई में तख्त पर सोने चले गए थे. देर रात मड़ई के ऊपर से अचानक एक सांप उनके शरीर पर गिर पड़ा और उसने पेट में डस लिया। सर्पदंश के बाद सांप वहां से भाग निकला.

सांप के डसने की जानकारी मनई राम ने तत्काल अपने परिजनों को दी. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया. हालांकि इलाज के दौरान अधेड़ शिक्षक ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

मनई राम एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र अवनीश और पांच पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस संबंध में धानापुर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि पात्रता के अनुसार परिजनों को सरकारी सहायता/मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!