Current Date

Chandauli News: MLC बनवाने का झांसा देकर सपा नेत्री से 17.22 लाख की ठगी, फ़रार आरोपी चन्द्रबहादुर को अलीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

|
Published on: 17 August 2026, 11:23 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—एमएलसी पद दिलाने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये ऐंठने के मामले में अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी चन्द्रबहादुर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर कुल 17 लाख 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के साथ रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.

अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव की रहने वाली रीता चिरई की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें एमएलसी का पद दिलाने का भरोसा दिलाया था. इसी भरोसे में उनसे अलग-अलग तरीके से 17.22 लाख रुपये लिए गए. काफी समय बीतने के बाद जब पद दिलाने की बात पूरी नहीं हुई तो वादिनी ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे.

आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में अलीनगर थाने में मु.अ.सं. 565/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

अलीनगर पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस ने घेराबंदी की. 17 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे गंजीप्रसाद तिराहे के आगे जीटीआर पुल की बायीं पटरी के पास से चन्द्रबहादुर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम में निरीक्षक रमेश कुमार यादव, कांस्टेबल अली अहमद और कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!