Current Date

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

|
Published on: 13 August 2026, 1:40 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और थानों की कार्यप्रणाली को परखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने बृहस्पतिवार को थाना धीना का औचक निरीक्षण किया. बिना पूर्व सूचना थाने पहुंचे एसपी ने कार्यालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय और महिला हेल्थ डेक्क पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए.

CCTNS कक्ष का भी किया निरीक्षण —

एसपी ने CCTNS कक्ष का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन एफआईआर, प्राथमिकी प्रविष्टियों और अपराध संबंधी डाटा को रियल टाइम अपडेट रखने के निर्देश दिए. किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर का भी अवलोकन किया. सभी अभिलेखों को पूर्ण और व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए. एसपी ने थाना परिसर स्थित मालखाने में लंबित मामलों से संबंधित माल और सीज वाहनों की स्थिति की जानकारी ली। न्यायालय के आदेश के अनुसार लंबित मामलों के माल एवं वाहनों के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए. अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में प्रभावी रात्रि ग्रस्त सघन वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!