Current Date

Chandauli News: पड़ाव में एयर शो की तैयारियां तेज, डीडीयू स्टेशन पर उमड़ेगी भीड़; होल्डिंग एरिया से लेकर पार्किंग तक का प्लान तैयार

|
Published on: 10 October 2026, 2:31 pm IST
Subscribe
ads

चंचल सिंह —

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में प्रस्तावित एयर शो को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है. आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है. शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल और डीआरएम उदय सिंह मीना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

बाईट— चंद्र मोहन गर्ग जिलाधिकारी चंदौली

रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण होगी बड़ी चुनौती —

प्रस्तावित एयर शो में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इनमें बड़ी संख्या में दर्शकों के ट्रेन से आने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन की प्राथमिकता स्टेशन परिसर में भीड़ को व्यवस्थित रखना और यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनाए रखना है. मुख्य प्रवेश द्वार और सेकेंड एंट्री पर भीड़ के दबाव को कम करने के लिए प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है.

होल्डिंग एरिया और पार्किंग स्थलों का होगा निर्धारण —

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि एयर शो जनपद के लिए गौरव का विषय है. इसे यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया तैयार किए जाएंगे। वहीं, पुलिस, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें संभावित पार्किंग स्थलों का सर्वे कर उनका चिन्हीकरण कर रही हैं.

दर्शकों और आम यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार शटल सेवा संचालित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.

ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर सुरक्षा तक की तैयारी —

एयर शो के दौरान शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन रूट निर्धारित किए जा रहे हैं. प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन स्थल, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित न हो। इसके लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। स्टेशन परिसर से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

पेयजल, चिकित्सा और साफ-सफाई पर भी रहेगा जोर…

प्रशासन की ओर से दर्शकों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का जोर है कि भीड़ अधिक होने के बावजूद आम यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग प्लान जारी किया जाएगा, ताकि लोगों को पहले से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों की जानकारी मिल सके.

प्रशासन ने आमजन से की सहयोग की अपील —

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि एयर शो के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और यातायात के लिए तय किए गए मार्गों पर ही आवागमन करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.

error: Content is protected !!