Current Date

रोहिताश पाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, SP चंदौली द्वारा गठित 8 टीमें कई संभावित स्थानों पर की छापेमारी

|
Published on: 20 November 2025, 3:58 am IST
Subscribe
ads

Report by –Jai tiwari

चंदौली: जनपद के मुगलसराय कस्बे में मंगलवार की देर रात मेडिकल संचालक रोहिताश पाल की हत्या के बाद पुलिस को अहम सुराग मिलने शुरू हो गए हैं. चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा घटनास्थल का दौरा करने के बाद पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में गठित 8 टीमें रोहिताश हत्याकांड मामले के कड़ी से कड़ी जोड़कर संकेत और खुफिया सूचना तंत्र सहित सैकड़ो सीसीटीवी के आधार पर पुलिस को आहम सुराग मिलना शुरू हो गया है.

जानकार सूत्रों की मानें तो घटना में संलिप्त तीन अपराधियों तथा उनके नेटवर्क के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में मंगलवार सुबह से जुटी पुलिस को काफी जद्दोजहद की, पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना के अनुसंधान की दिशा में पुलिस लगातार आगे बढ़ रही है, जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे. बताते चलें कि रोहिताश पाल को गत मंगलवार को साढ़े दस बजे दुकान बंद करने के बाद स्कूटी पर बैठते करते समय अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

मृतक रोहिताश पाल की फाइल फोटो –

पुलिस छापेमारी तेज–

रोहिताश पाल हत्याकांड मामले के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा दी है. कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, पुलिस की माने तो घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई स्तर पर प्रयास जारी है और इसके सार्थक परिणाम जल्द सामने आएंगे.

3 बदमाशों पेशेवर तरीके से दिया घटना को अंजाम–

सीसीटीवी सहित पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने वाले 3 पेशेवर शूटर थे, दो घटनास्थल पर पहुंचे थे, एक बदमाश बाइक से गुजरा था. एक ने पीछे से नजदीक जाकर गोली मारी- दूसरा दूरी से स्थिति की रेकी करता रहा, – जबकि एक शूटर आगे बाइक पर तैयार अवस्था में खड़ा था. शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए सुनसान रास्ता और अंधेरी गली को चुना. गोली मारने के बाद वे खोवा मंडी गली से होते हुए डाकघर एलबीएस कटरा होते हुए एक वाहन स्टैंड (जीप स्टैंड ) तक पहुँचे थे. भागते समय कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं. हालांकि पुलिस और भी जानकारियां जुटाना में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!