Current Date

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

|
Published on: 10 October 2026, 6:12 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई. पचपेड़वा रिंग रोड ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हलचल मच गई. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

पचपेड़वा रिंग रोड ब्रिज के नीचे मिला शव —

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पचपेड़वा रिंग रोड ब्रिज के नीचे एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि युवक की जान चली गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग युवक की पहचान करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा —

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब मृतक की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मंदबुद्धि बताया जा रहा मृतक युवक —

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि मृतक युवक के बारे में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि वह मंदबुद्धि बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक युवक का नाम, पता और उम्र स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उसकी पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है. पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli News: धीना थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव! लगातार चोरी और हत्या की घटनाओं से दहशत में लोग, कमालपुर में फिर टूटी किराना दुकान, 20 हजार नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर सवाल!

error: Content is protected !!