Current Date

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

|
Published on: 15 June 2026, 11:06 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराकर एक बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई. बाइक पर बैठा दूसरा युवक दूसरा गंभीर घायल हो गया. घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. मृतक की पहचान तैफिक अहमद (22) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी मालोखर, दुल्हीपुर थाना मुगलसराय चंदौली के रूप में हुई. तौफीक अपने दोस्त के साथ रविवार की दोपहर अलीनगर थाना क्षेत्र के महादेवपुर स्थित वाटर पार्क में नहाने गया था. शाम करीब चार बजे वाटर पार्क से दोनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे कि कुरहना गांव के समीप अचानक उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और घटनास्थल पर ही उसके गर्दन पर डिवाइडर से गंभीर चोट लगी. बाइक चला रहे तौफीक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि रविवार देर शाम 4 बजे डायल 112 पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई. गंभीर युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. अब तक की जांच में डिवाइडर से बाइक टकराने की बात सामने आई है. यदि शिकायत मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!