चंदौली— बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. निजी विद्यालय की बस की चपेट में आने से साइकिल सवार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. मृतक के पास से फिलहाल कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके.
मृतक सफेद रंग की शर्ट और काले रंग का छींटेदार पैंट पहने हुए है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस हादसे के कारणों और बस की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इस संबंध में बलुआ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया घटना वाली बस की तस्वीर कर ली गई है. मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है









