Current Date

Chandauli News: वायरल ऑडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन! पहले लाइन हाजिर, अब निलम्बित—मुगलसराय के पूर्व प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

|
Published on: 31 August 2026, 3:18 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो का संज्ञान लेते हुए चन्दौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता, कथित अभद्र व्यवहार और पुलिस की छवि प्रभावित करने वाले मामलों में मुगलसराय थाना प्रभारी उप- निरीक्षक विजय प्रताप सिंह और चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को निलम्बित कर दिया है। दोनों मामलों में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी, पारदर्शी, अनुशासित और जवाबदेह बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों के आचरण पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो और ऑडियो का संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई.

मुगलसराय प्रभारी पर गंभीर आरोप, पहले लाइन हाजिर फिर निलम्बन —

पहला मामला मुगलसराय थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए मामला संज्ञान में आया. वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

आरोप है कि एक मामले में पैरवी के लिए थाना मुगलसराय पहुंचे व्यक्ति के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। मामले में थाना प्रभारी को पहले लाइन हाजिर किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद अब उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रचलित है.

जेई से कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल —

दूसरी कार्रवाई थाना चकरघट्टा के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव के खिलाफ हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हुआ, जिसमें विद्युत विभाग नौगढ़ के जेई से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान मुख्य आरक्षी द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप है.

बताया गया है कि यह बातचीत 25 अगस्त 2026 को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई थी. ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की छवि प्रभावित होने का मामला सामने आया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू की गई है.

एसपी का सख्त संदेश—अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं —

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण, आमजन के साथ अभद्र व्यवहार अथवा पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।.

एसपी ने पुलिसकर्मियों से अपेक्षा जताई है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन, शालीनता और संवेदनशीलता के साथ करें।

सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के आधार पर हुई इस कार्रवाई को चन्दौली पुलिस में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: चहनियां बाजार में दुकान के सामने मिला 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: चहनियां बाजार में दुकान के सामने मिला 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: चंदौली में झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर; चालक समेत दो गंभीर, नेशनल हाईवे जाम

Chandauli News: चंदौली में झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर; चालक समेत दो गंभीर, नेशनल हाईवे जाम

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?
error: Content is protected !!