Current Date

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

|
Published on: 12 September 2026, 5:19 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी/चंदौली— व्यास नगर रेलवे क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे चलती ट्रेन में बैठे युवक के हाथ से बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गया. युवक ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई, लेकिन तब तक बदमाश मौके से गायब हो चुका था.

जानकारी के अनुसार वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मडौली निवासी अमन विश्वकर्मा (18) पुत्र शम्भू विश्वकर्मा अपने पांच दोस्तों के साथ मैहर देवी के दर्शन कर बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे. ट्रेन जैसे ही व्यास नगर आउटर के पास पहुंची, अमन मोबाइल पर ट्रेन का स्टेटस देख रहे थे. इसी दौरान नीचे खड़े एक शातिर बदमाश ने चलती ट्रेन में बैठे युवक के हाथ पर झपट्टा मारा. मोबाइल नीचे गिरते ही बदमाश उसे उठाकर फरार हो गया.

अमन ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था. उन्होंने डायल 112 पुलिस को तत्काल सूचना दिया. पीड़ित के मुताबिक चोरी हुआ Vivo T4 मोबाइल करीब 27 हजार रुपये कीमत का है.

हर सप्ताह मोबाइल छिनैती का आरोप, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था बेअसर!

व्यासनगर आउटर और राजघाट के आसपास के रेलवे क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाओं को लेकर यात्रियों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां लगातार मोबाइल झपटमारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन वाराणसी जीआरपी और व्यास नगर आरपीएफ की प्रभावी गश्त नजर नहीं आती.

सवाल यह है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल आखिर उन स्थानों पर मौजूद बदमाशों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है, जहां लगातार ऐसी घटनाओं की शिकायतें सामने आती हैं?

भगवान भरोसे यात्री, बदमाशों के हौसले बुलंद?

चलती ट्रेन से मोबाइल झपटना कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती है. अगर ट्रेन में सफर कर रहा यात्री अपने मोबाइल तक को सुरक्षित नहीं रख पा रहा है तो रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या RPF और GRP को इन संवेदनशील स्थानों पर लगातार हो रही मोबाइल छिनैती की जानकारी नहीं है, या फिर बदमाश पुलिस की गश्त और व्यवस्था से बेखौफ हो चुके हैं?

रेलवे क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो यात्रियों का सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा उठना तय है. अब देखना यह होगा कि पुलिस महकमा इस घटना को भी महज एक तहरीर तक सीमित रखता है या बदमाश की पहचान कर गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी के साथ रेलवे क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करता है.

अगला लेख

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में
error: Content is protected !!