चंदौली—जिले के नौगढ़ क़स्बा स्थित घर के बाहर बुधवार की सुबह झाडू लगा रहे वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई. वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार नौगढ़ कस्बा निवासी स्वर्गी धारी सिंह के पुत्र मंगल सिंह (75) बुधवार की सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे. पास में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर से जाली को छू लिया, जिसमें करंट दौड़ रहा था. जाली को छूते ही मंगल की करंट में चिपककर मौत हो गई. स्थानीय लोगों बताया कि ट्रांसफार्मर के बाहर जाली लगी थी जिसमें करंट दौड़ रहा था. उसी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में नौगढ़ पुलिस का कहना था कि स्वजन मृतक का पोस्टमार्टम और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते है.









