Current Date

Chandauli News: पोखरे में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी अलीनगर पुलिस

|
Published on: 18 August 2026, 5:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधन गांव स्थित बदनाम चाय के समीप मंगलवार की सुबह पोखरे में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.

आसपास घूमता था युवक

थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. वह आसपास के इलाके में अक्सर घूमता रहता था। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच के साथ ही मृतक की पहचान कराने में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!