Current Date

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

|
Published on: 28 July 2026, 5:40 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी— पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर पुलिस चौकी अंतर्गत मिंट हाउस तिराहे के पास लंबे समय से संचालित अवैध जुआ के मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर नदेसर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमित पाण्डेय, हल्का प्रभारी उप निरीक्षक लल्लन यादव और मुख्य आरक्षी शनि विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने 27/28 जुलाई 2026 की रात चौकी प्रभारी और पुलिस टीम के साथ जुए के अड्डे पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. मौके से ₹21,000 की मालफड़, तीन नोट गिनने की मशीनें, 52 ताश के पत्ते और 10 गड्डी नए ताश के पत्ते बरामद किए गए. इस संबंध में कैंट थाने पर मु.अ.सं. 379/2026 के तहत उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
जांच में सामने आया कि उक्त स्थान पर काफी समय से अवैध जुआ संचालित हो रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा न तो प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही समय रहते उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता और उदासीनता माना गया.
पुलिस आयुक्त ने इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी की भूमिका की भी अलग से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट वाराणसी में जुआ, सट्टा, संगठित अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू है। यदि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही, संरक्षण या अनदेखी सामने आती है, तो उसके विरुद्ध सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!