चंदौली—चकरघट्टा थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब पीकर उपद्रव करने वाले 27 लोगों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। वहीं, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को ग्राम केसार निवासी मुराली पुत्र रामधनी (उम्र करीब 53 वर्ष) को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया. इसके अलावा ग्राम लक्ष्मणपुर निवासी संजय उर्फ कल्लू पुत्र अलगू (उम्र करीब 23 वर्ष) को धारा 64(1), 62 व 115(2) बीएनएस से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया. गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय कुमार साहू, कांस्टेबल शिवम शुक्ला, कांस्टेबल मो. नफीस एवं महिला कांस्टेबल प्रमिला यादव.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
- मुराली पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम केसार, थाना चकरघट्टा, चंदौली।
- संजय उर्फ कल्लू पुत्र अलगू, निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर, थाना चकरघट्टा, चंदौली।
नोट: शराब पीकर उपद्रव करने वाले 27 लोगों पर की गई कार्रवाई और दो वारंटियों की गिरफ्तारी को पुलिस की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है.









