चंदौली—शहाबगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर रजवाहा में ढून्नू गांव के समीप स्थित छलका के पास रविवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया.
मृतका की पहचान पालपुर गांव निवासी महराजी देवी (60 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय शिवस्वरूप सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. आशंका जताई जा रही है कि नहर में डूबने से उनकी मौत हुई है. पानी के तेज बहाव के कारण शव बहकर गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है.
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका महराजी देवी पालपुर गांव की निवासी थीं. उनकी मृत्यु नहर में डूबने से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है









