Current Date

Chandauli Crime: पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खुद पर डाला केरोसिन, लगाई आग; इलाज के दौरान मौत, 6 महीने में ही छूटा जिंदगी का साथ, पति पर मुकदमा

|
Published on: 29 August 2026, 11:08 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सैयदराजा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद विवाहिता ने कथित तौर पर अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल चंदौली ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर में हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई.

मृतका की पहचान सोनाली (19) के रूप में हुई है. प्रार्थी रामसुंदर द्वारा सैयदराजा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सोनाली की शादी करीब छह माह पूर्व 26 फ़रवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव निवासी विकास प्रजापति पुत्र राजेंद्र प्रजापति के साथ हुई थी.

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही सोनाली के ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये दहेज़ कि मांग कर रहे थे. आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी.

परिजनों के अनुसार 28 अगस्त की शाम करीब 3 बजे  दहेज की मांग को लेकर घर में विवाद हुआ. आरोप है कि सोनाली के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर केरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे पहले जिला अस्पताल चंदौली और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया. हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी के पॉपुलर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर एक उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद मायके पक्ष ने सैयदराजा थाने पहुंचकर तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विकास प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!