Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में पांच बहनों में चौथे नंबर की खुशी ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम? सुभाष नगर में खुशी ने क्यों कहा अपनी खुशनुमा जिंदगी को अलविदा? P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 26 June 2026, 6:16 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में शुक्रवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान खुशी सिंह पुत्री बबलू सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सभासद आरती यादव के मकान में किराए पर रहती थी। बताया गया कि उसके पिता निजी वाहन चालक (ऑटो चालक) हैं और परिवार का भरण-पोषण इसी से करते हैं।
परिजनों के अनुसार, खुशी पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहनें खुशबू (28 वर्ष) और प्रिया (26 वर्ष) की शादी हो चुकी है, जबकि कोमल (24 वर्ष), खुशी (19 वर्ष) और सबसे छोटी बहन (17 वर्ष) परिवार के साथ रहती थीं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
मुगलसराय कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना से पूरे मोहल्ले में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!