Current Date

Chandauli Crime: सुरक्षा के बीच चोरों का तांडव! रातभर दौड़ती रही पैंथर, SIB इंस्पेक्टर के क्वार्टर में हाथ साफ कर निकल गए चोर

|
Published on: 26 August 2026, 5:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सुरक्षा के नाम पर चौकसी और गश्त के दावे अपनी जगह हैं, लेकिन आरपीएफ बैरक परिसर में चोरों ने इन दावों की पोल खोल दी. मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत आरपीएफ कॉलोनी के क्वार्टर नंबर-1610 में चोरों ने धावा बोलकर बीती रात नगदी, आभूषण, सिलेंडर समेत कीमती सामान पार कर दिया. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है.

जानकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल जंक्शन पर SIB पोस्ट पर तैनात इंस्पेक्टर संदीप जयसवाल क्वार्टर बंद कर दो दिन पहले परिवार सहित अपने गांव नौगढ़ के मझगाई गए थे. इसी दौरान चोरों ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और बंद क्वार्टर को निशाना बना दिया. चोरों ने घर खंगाला और जो हाथ लगा, उसे लेकर फरार हो गए.

हैरानी की बात यह है कि आरपीएफ बैरक परिसर जैसा सुरक्षित माना जाने वाला स्थान भी चोरों से महफूज नहीं रहा. आसपास के लोगों ने संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की बात कही है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब परिसर में निगरानी और गश्त का दावा किया जाता है तो आखिर चोरों को वारदात करने और निकलने का मौका कैसे मिल गया?

घटना की सूचना डायल-112 को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. अब पुलिस के सामने चुनौती सिर्फ चोरी का खुलासा करना नहीं, बल्कि यह भी स्पष्ट करना है कि सुरक्षा के घेरे में सेंध लगाने वाले चोर आखिर कौन थे और वारदात के दौरान निगरानी व्यवस्था कहां थी?

बैरक में चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. इस संबंध में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

रातभर पुलिस और ‘पैंथर’ का भ्रमण, फिर भी क्वार्टर में चोरी! सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल —

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस इलाके में सुरक्षा के लिए पुलिस की ‘पैंथर’ टीम के भ्रमण का दावा किया जाता है, वहीं चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए. आसपास के लोगों ने भी संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की बात बताई है.

घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112 को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है. अब सवाल सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का भी है.

अगर पुलिस और पैंथर टीम की गश्त के बावजूद चोर बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर सामान समेट ले गए, तो आखिर गश्त का असर जमीन पर कितना है? क्या चोरों को पुलिस की मौजूदगी का डर नहीं रहा, या फिर निगरानी व्यवस्था में ही कोई बड़ी चूक हुई?

आरपीएफ बैरक जैसे परिसर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई असहज सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस चोरी का खुलासा कर चोरों तक कब पहुंचती है और गश्त के बावजूद हुई इस वारदात की वजह क्या सामने आती है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!