Current Date

Chandauli Crime: जलेबिया मोड़ पर मिली सिरकुचली लाश का खुला राज, मृतक की हुई शिनाख्त; कातिलों के करीब चकिया कोतवाली पुलिस

|
Published on: 19 August 2026, 7:18 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—चकिया कोतवाली क्षेत्र के जलेबिया मोड़ के पास बीते 11 अगस्त को मिले 36 वर्षीय अज्ञात युवक के शव से इलाके में सनसनी फैल गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिली थी.

शव काफी गल चुका था, जिसके चलते पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी. करीब 48 घंटे बाद मृतक की पहचान चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीष्मपुर निवासी स्वर्गीय सुखतुल्ला के पुत्र डोमन मंसूरी (36) के रूप में हुई. पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी.

परिजनों की तहरीर के आधार पर चकिया कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है. पुलिस घटनास्थल और मृतक से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में लगी है.

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है. संबंधित अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!