Current Date

Chandauli Crime: एक फंदा… दो मौतें! मां और ढाई साल के मासूम की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल, आत्महत्या या कुछ और?

|
Published on: 26 June 2026, 5:55 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर अहिरान बस्ती में शुक्रवार रात हुई मां और उसके ढाई वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन एक ही फंदे पर मां और बच्चे की मौत की परिस्थितियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। हनुमानपुर निवासी अजय कुमार पटेल की शादी मिर्जापुर के मठना गांव निवासी प्रिया से हुई थी। दोनों का ढाई वर्षीय बेटा युवराज था। शुक्रवार रात प्रिया कमरे में गई और कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मां और मासूम बेटा फंदे से लटके मिले। आनन-फानन में दोनों को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि फंदा एक था तो मां और मासूम एक साथ उस पर कैसे लटके मिले? क्या पहले बच्चे को फंदे पर लटकाया गया और फिर महिला ने आत्महत्या की, या फिर घटनास्थल पर परिस्थितियां कुछ और कहानी बयां कर रही हैं? इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, प्रताड़ना और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पूरे घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!