Current Date

Chandauli Crime : प्रेम संबंध में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करा दी हत्या, तीन गिरफ्तार: 24 घंटे में क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा. P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 26 June 2026, 1:38 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर के पास पुलिया के नीचे मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, 25 जून को महेवा गौरी माइनर के समीप पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का गला रेता हुआ शव मिलने की सूचना पर अलीनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में शव की पहचान महादेवपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि राजेश की पत्नी उर्मिला देवी के लखमीपुर कैथापुर निवासी राहुल उर्फ जितेंद्र शर्मा से कथित प्रेम संबंध थे, जिसका राजेश विरोध करता था। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेवसा अंडरपास के पास घेराबंदी कर बिहार भागने की फिराक में बाइक से जा रहे राहुल उर्फ जितेंद्र शर्मा और विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरी आरोपी उर्मिला देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 24 जून को उर्मिला देवी ने अपने पति को जमीन दिखाने के बहाने राहुल के साथ भेजा। दिनभर विभिन्न स्थानों पर घूमने के दौरान मृतक को शराब पिलाई गई। देर शाम महेवा नहर के पास नशे की हालत में पहुंचने पर विनोद पाल ने उसे पकड़ लिया, जबकि राहुल ने धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, अगले दिन शव मिलने और जांच तेज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी हत्या में प्रयुक्त सामान नष्ट कर बिहार भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तीनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज‌ दिया गया।

अगला लेख

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम
error: Content is protected !!