Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ बदमाशों का आतंक! बलुआ के बाद सदर में असलहे के बल पर जनसेवा केंद्र कर्मचारी से 6 लाख की लूट, SP बोले—कुछ बदमाश हिरासत में लिए गए

|
Published on: 10 October 2026, 4:07 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जनपद में लूट की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. बलुआ थाना क्षेत्र के बाद अब सदर कोतवाली क्षेत्र में भी लूट की वारदात सामने आई है. आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे असलहाधारी बदमाशों ने जनसेवा केंद्र कर्मचारी को निशाना बनाते हुए मारपीट की और कथित तौर पर करीब छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला गांव निवासी तंजीर अहमद पुत्र मुदीब अहमद ने बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र खोल रखा है. बताया जा रहा है कि देर रात जनसेवा केंद्र बंद कर वह किसी प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन करके अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बबुरी रोड के पास कार सवार आधा दर्जन की संख्या में असलहों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. बदमाश ने तंजीर से बैग छीनाझपटी करने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने असलहा के बूट से उनके सिर पर मारा जिससे उन्हें गंभीर चोट भी लगी. पीड़ित ने पीछा किया तो बदमाशों की गाड़ी पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. बदमाश कार छोड़कर फरार,पुलिस को गाड़ी से मोबाइल व कागजात मिले.

असलहे के बल पर मारपीट, छह लाख रुपये लेकर फरार —

आरोप है कि बदमाशों ने तंजीर अहमद को असलहे के बल पर डराया-धमकाया और उनके साथ मारपीट की. इसके बाद उनके पास मौजूद बैग में रखे करीब छह लाख रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बलुआ के बाद सदर में वारदात, बदमाशों की तलाश चुनौती —

लगातार सामने आ रही लूट की घटनाओं ने पुलिस के सामने अपराधियों पर अंकुश लगाने की चुनौती खड़ी कर दी है. एक घटना के बाद दूसरी वारदात सामने आने से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह का संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

फिलहाल सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बदमाशों की पहचान, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वारदात में इस्तेमाल किए गए संभावित रास्तों की जांच अहम साबित हो सकती है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli News: धीना थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव! लगातार चोरी और हत्या की घटनाओं से दहशत में लोग, कमालपुर में फिर टूटी किराना दुकान, 20 हजार नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर सवाल!

error: Content is protected !!