Current Date

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस ने 2 घंटे में मोबाइल लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

|
Published on: 6 August 2026, 3:35 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनैती की घटना का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित के अनुसार, बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे मिर्जापुर जनपद के जमालपुर निवासी अजय कुमार ऑटो से किसी परिचित को छोड़ने के लिए मुगलसराय आए थे. शाम करीब 4 बजे वह वापस जमालपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भटरिया गांव एसडीएम आवास के समीप दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन और बर्ड्स कंपनी का ईयर फ़ोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए.

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए भटरिया गांव के समीप से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अलीनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है. महज दो घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करना पुलिस की सक्रियता और तत्परता को दर्शाता है. इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है. मोबाइल और एयरफोन बरामद कर लिया गया है. बाक़ी पूछताछ की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!