Current Date

दोस्ती के रिश्ते पर खून के दाग — 2 हजार रुपये के लिए अरविंद बना राजकुमार का कातिल, कटारिया में शराब पीने के बाद ईंट से कूचकर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

|
Published on: 13 November 2025, 9:25 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: मामूली दो हजार रुपये के विवाद ने दोस्ती का रिश्ता खून में डुबो दिया. अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में 20 वर्षीय राजकुमार की हत्या उसके ही दोस्त अरविंद ने कर दी. सोमवार रात दोनों ने साथ में शराब पी, फिर नशे की हालत में अरविंद ने ईंट से सिर कूचकर राजकुमार की जान ले ली. पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर लिया.

घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार दोपहर गांव के कुछ लोग बकरी चराने खेत की तरफ गए और गिरधारी की झोपड़ीनुमा कोठरी में राजकुमार का शव पड़ा देखा. सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एडिशनल एसपी चंदौली मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात राजकुमार अपने दोस्त अरविंद के साथ कटरिया स्थित देसी शराब ठेके के पास दिखा. फुटेज के आधार पर पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लिया तो उसने अपराध कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने राजकुमार को दो हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन वह पैसे लौटाने से इंकार कर रहा था. सोमवार रात दोनों ने साथ में शराब पी और झगड़ा बढ़ गया. गुस्से में अरविंद ने पास पड़ी ईंट उठाकर राजकुमार का सिर कुचल दिया.

हत्या के बाद आरोपी घर लौटा, खून से सने कपड़े धुलवाए और अगले दिन बहन के घर रामनगर भाग गया. पुलिस टीम ने पीछा कर उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में क्षेत्र अधिकारी किस मुरारी शर्मा ने कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया. घटनास्थल से बरामद ईंट और खून के नमूने फॉरेंसिक जांच को भेजे गए हैं
यह वारदात एक बार फिर साबित करती है कि नशा और लालच इंसान को किस हद तक हैवान बना सकता है

अगला लेख

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान
error: Content is protected !!