Current Date

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की ट्रामा सेंटर में मौत, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 11 November 2025, 6:07 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: चकिया कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल 28 वर्षीय युवक सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर हिरासत में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत मिल्की चक पूर्वा ग्राम सभा हिनौती के पास 10 नवंबर की शाम सूरज अपनी बाइक से घर जा रहा था. अमरा मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने उसे तत्काल जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया. घटना में सूरज की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था. मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. युवक के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई में जुटी रही.

इस संबंध में पुलिस ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है और चालक का पता लगाया जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!