Current Date

ऑपरेशन शिकंजा में बड़ा खुलासा: चंदौली के पारीखंड सहित 99 फर्जी जमानतदारों पर मुकदमा, 51 गिरफ्तार

|
Published on: 14 November 2025, 2:11 am IST
Subscribe
ads

आजमगढ़/चंदौली एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 99 पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ये सभी जमानतदार लंबे समय से दुर्दांत अपराधियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत दिलाने में मदद कर रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया कि कई जमानतदारों ने एक दर्जन से अधिक अपराधियों की जमानतें ली थीं.

चंदौली के पारीखंड पर दर्ज हैं 10 मुकदमे
इस नेटवर्क में चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पारीखंड निवासी अभियुक्त का नाम भी शामिल है, जिस पर 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, पारीखंड लंबे समय से अपराधियों की जमानत दिलाने के गिरोह से जुड़ा हुआ था और अन्य जिलों के जमानतदारों के साथ मिलकर कोर्ट और पुलिस को गुमराह करता था.
ऑपरेशन शिकंजा के तहत आजमगढ़ पुलिस ने जांच में पाया कि यह गिरोह आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय था। कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब तक 51 जमानतदारों को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी के साथ आजमगढ़ की पुलिस टीम जिनके मेहनत से पकड़े गए आरोपी

अभियुक्तों पर दर्ज हैं गंभीर मुकदमे
गिरफ्तार जमानतदारों में दस ऐसे हैं, जिन पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मुबारकपुर निवासी खलील उर्फ खलीलरह, मऊ निवासी जितेंद्र और पक्का यादव, देवगांव निवासी अफरोज, बरदह निवासी सचिन व अजय, महाराजगंज निवासी संतोष यादव, बिलरियागंज निवासी शेर, बदरुद्दीन, फूलपुर निवासी अब्दुल्ला और सरायमीर निवासी जावेद अख्तर शामिल हैं.

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अपराधियों को राहत दिलाने वाले ऐसे फर्जी जमानतदारों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि न्याय व्यवस्था को कमजोर करने वाली प्रवृत्ति पर लगाम लग सके.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!