Current Date

धीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेल्समैन से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

|
Published on: 11 November 2025, 2:05 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। थाना धीना क्षेत्र में अवही गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई मंगलवार को की गई. बताया गया कि बीती 7 नवंबर की रात करीब 9 बजे अवही स्थित देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन लालबहादुर निवासी तोरवा (धानापुर) से तीन युवकों ने उधारी शराब मांगी. सेल्समैन द्वारा इनकार करने पर तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी.

इस मामले में थाना धीना पर मुकदमा संख्या 117/2025 धारा 115(2), 352, 351(2), 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को ग्राम अवही से तीनों आरोपियों — आशुतोष उर्फ सोपाड़ू (निवासी देवकली), लक्ष्मण (निवासी डबरिया) और दीपक उर्फ मटरू (निवासी नवली पट्टीपुरा) — को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में उ.नि. सुरेश प्रकाश सिंह, उ.नि. पतई राम और हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

अगला लेख

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल
error: Content is protected !!