Current Date

Chandauli News : चंदौली में अवैध बालू खनन माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: UP–Bihar बॉर्डर पर संयुक्त टीम की छापेमारी, लोकेशन लीक कर वाहन पास कराने वाला गिरोह बेनकाब

|
Published on: 16 November 2025, 10:28 am IST
Subscribe

चंदौली। जिले में अवैध बालू खनन और हाईवे पर चल रहे दलालों के नेटवर्क के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार देर रात सख्त कार्रवाई शुरू की. यूपी–बिहार बॉर्डर (UP-Bihar border) स्थित नौबतपुर में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने धरपकड़ अभियान चलाकर अवैध कारोबार में शामिल कई लोगों को चिन्हित किया और कई डंपरों सहित अवैध वाहनों को कब्जे में लिया.
सबसे बड़ी सफलता उस समय मिली जब टीम ने अधिकारियों की गतिविधियों और लोकेशन लीक करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान कर ली. यह आरोपी मोबाइल फोन के जरिए बॉर्डर पर तैनात टीम की लोकेशन अवैध खनन कर रहे वाहनों को भेजता था. टीम के हटते ही हाईवे पर अवैध डंपरों का संचालन शुरू हो जाता था.
जांच के बाद आरोपी ‘लोकेटर’ (locator) के खिलाफ अभियोग संख्या 327/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. CO सदर देवेंद्र कुमार (Co Sadar Devendra Kumar) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरी चेन को तोड़ा जाएगा और हाईवे पर सक्रिय दलालों पर अब सख्त नकेल कसी जाएगी.
अभियान के दौरान कई अवैध वाहन पकड़े गए, जबकि कुछ चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. प्रशासन ने मौके पर ही वाहनों की संख्या व दस्तावेजों की जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की.

गौरतलब है कि चंदौली ज़िला पूर्वांचल में होने वाले अवैध खनन का मुख्य मार्ग माना जाता है. प्रतिदिन करोड़ों रुपये की कीमत का बालू और कोयला चंदौली होकर वाराणसी और आसपास के जिलों तक पहुंचता है. इस काले कारोबार में सक्रिय संगठित गिरोह अब तक कानून की पकड़ से बचते रहे थे, लेकिन प्रशासन की इस मुहिम के बाद उनके नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है.

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में खनन माफिया, वाहन मालिकों, अवैध पास कराने वाले दलालों और नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों पर क्रमवार कार्रवाई की जाएगी. जिले में अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए प्रशासन अब और कठोर कदम उठाने की तैयारी में है.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!