Current Date

अज्ञात वाहन से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, मुगलसराय से बिजली का मीटर लगाकर घर लौट रहा था घर

|
Published on: 20 November 2025, 12:33 pm IST
Subscribe

चंदौली: सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई.

सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनियाँ गांव निवासी 21 वर्षीय निर्भय कुमार पाण्डेय बिजली विभाग में मीटर लगाने का काम करते थे. गुरुवार को वह मुगलसराय काम करने के लिए आए थे. काम निपटाकर देर शाम वह घर लौट रहे थे. अभी वे झांसी गांव के समीप हाईवे पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन चपेट बाइक सवार को कुचलते हुए भाग निकला. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक दो भाइयों में सबसे छोटे थे. मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. इस सबंध में सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!